Maiya Samman Yojana Approved List: मईयां सम्मान योजना अप्रूवल लिस्ट जारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना, राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए एक अहम पहल है। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं और बेटियों को सरकार की ओर से हर महीने ₹1000 की राशि दी जा रही है। शीघ्र ही महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के तहत हर महीने ₹2500 मिलने लगेगा।

हाल ही में राज्य सरकार ने एक अपडेट जारी किया है जिसमें बताया गया है कि इस साल से राज्य की 57 लाख से अधिक महिलाओं को ₹2500 की किस्त मिलने लगेगी। यह राशि उन महिलाओं को मिलेगी जिनके आवेदन अस्वीकार हो चुके हैं। 

मईयां सम्मान योजना क्या है?

झारखंड सरकार ने मईयां सम्मान योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य के सभी वर्गों की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। ताकि महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना लिस्ट के माध्यम से राज्य सरकार योग्य महिलाओं को प्रति वर्ष 12000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है।

जिससे उनके सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। राज्य की 21 से 50 वर्ष तक की आयु की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। झारखंड सरकार ने  महिलाओं को दी जाने वाली मासिक 1000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए भेजी जाएगी। जिससे महिलाएं बिना किसी समस्या के अपने घर को चला सकेंगी। और वह अपने परिवार की सभी आवश्यकताओं को पूरा कर सकेंगी।

मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का अप्रूव लिस्ट 

झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का अप्रूव लिस्ट जारी कर दिया गया है। इस लिस्ट में उन महिलाओं के नाम शामिल हैं, जिन्हें हर महीने मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना की किस्त की राशि मिल रही है। अब तक करीब 53 लाख से अधिक महिलाओं को मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का भुगतान मिल चुका है। यदि आपको भी किस्त की राशि नहीं मिली है, तो आप इस लिस्ट से चेक कर सकते हैं कि क्या आपका नाम इसमें है, और आपको पैसा क्यों नहीं मिल रहा है, या किस प्रकार की समस्या है। इस लिस्ट के माध्यम से आप सभी जानकारी आसानी से जान  सकेंगे।

मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का अप्रूव लिस्ट  में नाम न हो तो क्या करे?

मंईयां सम्मान योजना की  सूची में यदि आपका नाम नहीं है तो इसका मतलब  है कि आपका आवेदन रिजेक्ट हो गया है। यदि आपको सूची में अपना नाम नहीं मिलता है तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आपको सिर्फ  अपना आधार कार्ड और राशन कार्ड लेकर पंचायत कार्यालय या ब्लॉक कार्यालय जाना है।

कार्यालय पहुंचने के बाद आपको बताया जाएगा कि आपका आवेदन क्यों नहीं स्वीकार किया गया है। हो सकता है कि आपके आवेदन में कोई गलती है। आप इस गलती को सुधार कर फिर से  आवेदन प्कर सकते हैं, जिसके बाद एप्रूव्ड  प्रक्रिया फिर से शुरू होगी। अगर इस बार सभी जानकारी सही रही, तो  मंईयां सम्मान योजना से आपको ₹2500 मिलने लगेंगे।

मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का अप्रूव लिस्ट  लिस्ट चेक कैसे करे?

मंईयां सम्मान योजना की सूची राज्य सरकार ने ऑनलाइन नहीं, बल्कि ऑफलाइन जारी  की है। आप अपने ग्राम पंचायत की सूची को अपने ग्राम पंचायत कार्यालय या संबंधित अधिकारियों से संपर्क करके देख सकती हैं। हाल ही में राज्य सरकार ने  सूची और भुगतान विफलता सूची को जारी किया है। आपको सूची आपके ग्राम पंचायत के संबंधित अधिकारियों से मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment