PM Kisan 20th Installment: बड़ी खुशखबरी, पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त की तिथि जारी

देश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) की 20वीं किस्त की तारीख सामने आ गई है। केंद्र सरकार ने इस योजना के तहत अब तक 19 किस्तें जारी की हैं। अब 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों को जल्द राहत मिलेगी। सूत्रों के मुताबिक, यह किस्त मई 2025 में किसानों के खातों में ट्रांसफर हो सकती है।

20वीं किस्त की तारीख

पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त मई 2025 के पहले या दूसरे हफ्ते में जारी हो सकती है। कुछ खबरों में 15 मई 2025 की तारीख का जिक्र है। हालांकि, सरकार ने द्वारा अभी तक आधिकारिक कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। अगर हम पिछले साल की बात करें तो 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को बिहार के भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी की गई थी। उस दौरान 9.8 करोड़ किसानों को 22,000 करोड़ रुपये मिले। इस बार भी 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

पीएम किसान योजना क्या है?

पीएम किसान योजना के तहत लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में ₹6000 की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में मिलती है। हर चार महीने में एक किस्त आती है। अब तक 19 किस्तें यानी 38,000 रुपये प्रति किसान दिए जा चुके हैं। अब किसानों को 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है।

पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?

20वीं किस्त का स्टेटस चेक करना आसान है। नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करें:

  • आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएँ।
  • होमपेज पर ‘Farmers Corner’ में ‘Know Your Status’ का लिंक दिया गया है उसे पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर डालें।
  • कैप्चा कोड भरें।
  • ओटीपी डालें जो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर आएगा।
  • ‘Submit’ बटन दबाएँ।
  • स्टेटस स्क्रीन पर दिखेगा।

लाभार्थी लिस्ट कैसे चेक करें?

लाभार्थी लिस्ट देखने के लिए:

  1. वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएँ।
  2. ‘Farmers Corner’ में ‘Beneficiary List’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गाँव चुनें।
  4. ‘Get Report’ बटन दबाएँ।
  5. लिस्ट में अपना नाम चेक करें।

लिस्ट में नाम नहीं होने पर नजदीकी कृषि कार्यालय से संपर्क करें।

पेमेंट न मिलने की वजह

कई किसानों को पेमेंट नहीं मिलता। इसके कुछ कारण हैं:

  • ई-केवाईसी पूरा न होना।
  • आधार और बैंक अकाउंट लिंक न होना।
  • गलत बैंक खाता नंबर।
  • रजिस्ट्रेशन में त्रुटि।
  • भौतिक सत्यापन न होना।

इन समस्याओं को ठीक करने के लिए प्रज्ञा केंद्र या कृषि कार्यालय जाएँ।

पिछले किस्तों का रिकॉर्ड

19वीं किस्त में 9.8 करोड़ किसानों को लाभ मिला। इसमें 2.41 करोड़ महिला किसान शामिल थीं। 18वीं किस्त अक्टूबर 2024 में जारी हुई थी। हर किस्त में औसतन 9 से 10 करोड़ किसानों को 2,000 रुपये मिलते हैं। इस बार भी 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का वितरण होगा।

ई-केवाईसी जरूरी

20वीं किस्त के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है। इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन कर सकते हैं। ऑनलाइन के लिए:

  1. वेबसाइट पर ‘eKYC’ ऑप्शन चुनें।
  2. आधार नंबर डालें।
  3. ओटीपी डालकर सबमिट करें।

ऑफलाइन के लिए नजदीकी सीएससी केंद्र जाएँ। बिना ई-केवाईसी के पेमेंट रुक सकता है।

Leave a Comment