प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PMAY-G) का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कमजोर और आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों को आवास उपलब्ध कराना है। हाल ही में इस योजना की PM Awas Yojana Gramin Survey List 2025 की सूची जारी की गई है। इस सूची में उन लाभार्थियों के नाम शामिल हैं, जिनके लिए आवास निर्माण की प्रक्रिया आरम्भ होने वाली है। आइए जानते हैं कि आप इस सूची को कैसे देख सकते हैं और अपने क्षेत्र की जानकारी कैसे प्राप्त कर सकते हैं।
PM awas Yojana Survey List क्या है?
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के अंतर्गत योग्य लाभार्थियों को चुनने के लिए सरकार एक (Survey) करवाती है। यह सर्वे ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाता है, जिसमें उन परिवारों की पहचान की जाती है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिन्हें पक्के घर की आवश्यकता है। सरकारी अधिकारी या संबंधित संस्था गांवों में जाकर लाभार्थियों की स्थिति का मूल्यांकन करते हैं। इस सर्वे में बेघर परिवारों, कच्चे मकानों में रहने वालों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को प्राथमिकता दी जाती है।
सर्वे में पात्र लाभार्थियों की PM Awas Yojana Survey List 2025 तैयार की जाती है, जिसे सरकार द्वारा प्रकाशित किया जाता है। जिन व्यक्तियों का नाम इस सूची में होता है, उन्हें सरकारी सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे अपने पक्के घर का निर्माण कर सकें।
PM awas Yojana Survey List Status
पीएम आवास ग्रामीण योजना का सर्वे सुरु हो चुके हैं जो 31 मार्च तक जारी रहेंगे। इस योजना के अंदर लाभार्थियों को 1,20,000 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाती है जिससे वे अपना पक्का घर बना सकें। यदि आप ग्रामीण या शहरी इलाके में निवास करते हैं, तो आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
यदि आपने पहले से अपना आवेदन कर दिया है और अब आवेदन या सर्वे स्टेटस जाँचना चाह रहे हैं, तो आपको हमारा यह लेख अंत तक पढ़ना चाहिए। बता दें कि आप अपना आवेदन और सर्वे स्टेटस को ऑनलाइन तरीके से चेक कर सकते हैं, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।
PM awas Yojana Survey List लाभ
- योग्य लाभार्थियों को स्थायी आवास निर्माण के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
- कच्चे घरों से स्थायी घरों की ओर परिवर्तन करने से लोगों की जीवनशैली और सुरक्षा बढ़ती है।
- PM Awas Yojana सर्वे सूची 2025 में नाम शामिल होने से अन्य सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की संभावना बढ़ जाती है।
- सर्वे के जरिए जरूरतमंद परिवारों की सटीक पहचान होती है, जिससे योजना का फायदा सही लोगों तक पहुंचता है।
PM awas Yojana Survey List Status कैसे चेक करे
- आप सभी आवेदकों जिन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए आवेदन किया है और अपनी स्थिति देखना चाहते हैं, उन्हें नीचे दिए गए सभी चरणों का पालन करना होगा, जो इस प्रकार हैं –
- PM Gramin Awas Survey Form Status 2025 के लिए सबसे पहले उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जो इस प्रकार होगा-
- होम पेज पर पहुँचने के बाद आपको AwaasPlus 2024 Survey का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने पर आपके सामने एक नया पेज दिखाई देगा
- अब यहां पर आपको Aawas Plus 2024- Dashboard List के नीचे Aawas Plus 2024- Power B Dashboard के आगे Link का विकल्प मिलेगाजिस पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जो इस तरह होगा।
- अब यहां आपको Real time Reporting का एक ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा अब यहां आपको 12 मिलेंगे। Self Survey Report का ऑप्शन मिलेगा, जिस पर क्लिक करना पड़ेगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जो इस प्रकार दिखाई देगा।
- अब आपको यहां अपने राज्य, जिला, ब्लॉक और पंचायत की जानकारी का चयन सबमिट पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने आपके पंचायत की पूरी सूची खुली होगी, जिसमें आवेदक का नाम, बेनेफिशरी आईडी, पिता का नाम सहित सभी जानकारी दी जाएगी।
- यदि आपका नाम इस सूची में दिखाई दे रहा है तो इसका मतलब है कि आपने अपने फॉर्म को सफलतापूर्वक सबमिट कर दिया है।