Maiya Samman Yojana Rs 7500 Beneficiary List: इन महिलाओं को मिलेंगे 7500 रुपए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

झारखंड सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक सहायता के उद्देश्य से ‘मंईयां सम्मान योजना’ की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य की गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को प्रतिमाह ₹2,500 की सहायता राशि प्रदान की जाती है। हाल ही में, सरकार ने जनवरी, फरवरी और मार्च 2025 की तीन किस्तों को एक साथ जारी कर रही हैं, जिससे प्रत्येक लाभार्थी को 7500 की राशि प्राप्त होगी|

योजना का उद्देश्य और लाभ

मंईयां सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना से महिलाएं अपनी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकती हैं। सरकार का मानना है कि इस आर्थिक सहायता से महिलाओं का जीवन स्तर सुधरेगा और वे समाज में अधिक सशक्त बन सकेंगी।

लाभार्थियों की संख्या और चयन प्रक्रिया

इस योजना के तहत कुल 67 लाख महिलाओं ने आवेदन किया था, लेकिन सत्यापन प्रक्रिया के बाद केवल 38 लाख महिलाओं को पात्र पाया गया है। जो महिलाएं पहले से ही किसी पेंशन योजना का लाभ ले रही हैं या जिनके दस्तावेज़ अधूरे या गलत पाए गए हैं, उन्हें इस योजना से बाहर रखा गया है। इस प्रकार, लगभग 21 लाख महिलाएं इस बार योजना का लाभ नहीं ले पाएंगी|

राशि वितरण की प्रक्रिया और समयसीमा

सरकार ने 8 मार्च 2025 से लाभार्थियों के बैंक खातों में मंईयां सम्मान योजना की राशि ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है। यह राशि चरणबद्ध तरीके से ट्रांसफर जा रही है, जिसमें पहले चरण में 10 जिलों की महिलाओं के खातों में पैसा जमा किया गया है, जबकि दूसरे चरण में 14 जिलों की महिलाओं के खातों में 12 मार्च 2025 से राशि ट्रांसफर की जा रही है। सरकार का लक्ष्य है कि 15 मार्च 2025 तक सभी पात्र महिलाओं के खातों में ₹7,500 की राशि जमा हो जाए।

पात्रता मानदंड

मंईयां सम्मान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • मंईयां सम्मान योजना का लाभ केवल झारखंड की निवासी महिलाएं ही ले सकते हैं|
  • 18 से 550 वर्ष की आयु की महिलाएं मंईयां सम्मान योजना का लाभ कर सकती हैं
  • महिला के पास बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) राशन कार्ड होना आवश्यक है।
  • अगर महिला के परिवार में कोई सरकारी नौकरी में है तो वह मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं ले सकती|
  • महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

लाभार्थी सूची कैसे जांचें

यदि आप यह जांचना चाहती हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची में शामिल है या नहीं, तो आप निम्नलिखित तरीकों का उपयोग कर सकती हैं:

  • ऑनलाइन माध्यम से:
    • सरकारी वेबसाइट पर जाएं और मंईयां सम्मान योजना के सेक्शन में लॉगिन करें।
    • अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल में प्रवेश करें।
    • पेमेंट लिस्ट विकल्प पर क्लिक करें और अपनी जानकारी जांचें।
  • ऑफलाइन माध्यम से:
    • अपने ग्राम पंचायत कार्यालय या ब्लॉक कार्यालय जाएं।
    • वहां संबंधित अधिकारी से संपर्क करें और लाभार्थी सूची प्राप्त करें।
    • सूची में अपना नाम, पिता या पति का नाम खोजें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment