भारत सरकार द्वारा किसानों को वित्तीय सहायता देने के इरादे से शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) एक महत्वपूर्ण शुरुआत है। इस योजना के अंतर्गत, किसानों को हर साल ₹6,000 की वित्तीय सहायता दी जाती है, जो तीन किस्तों में (प्रत्येक किस्त ₹2,000) उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं और अगली किस्त का इंतज़ार कर रहे हैं, तो आपको बता दे कि आपका नाम लाभार्थी सूची (Beneficiary List) में शामिल है या नहीं। इस लेख में, हम आपको बताएंगे कि आप PM Kisan beneficiary list 2025 कैसे देख सकते हैं।
पीएम किसान लाभार्थी सूची 2025
जब भी सरकार किसानों के खातों में किस्त भेजने की प्रक्रिया आरंभ करती है, लाभार्थी सूची को जारी किया जाता है। यदि आपका नाम इस सूची में नहीं है, तो आपको योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। इसलिए, आवश्यक है कि किसान सही रूप से अपनी नाम की स्थिति सूची में जांच करें।
पीएम किसान लाभार्थी सूची के लाभ
- हर वर्ष किसानों को 6000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है।
- कृषकों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से धन मिलता है।
- ऑनलाइन पोर्टल के जरिए लाभार्थी अपनी स्थिति देख सकते हैं और योजना में शामिल होना आसान है।
- किसानों को कृषि से जुड़े खर्चों में सहायता प्राप्त होती है।
पीएम किसान लाभार्थी सूची पात्रता
- इस योजना का फायदा सिर्फ भारतीय किसान ही उठाते हैं।
- कृषक के पास खेती करने के लिए योग्य भूमि होनी आवश्यक है।
- आधार कार्ड और बैंक खाता होना आवश्यक है।
- इस योजना के अंदर आय की कोई सीमा नहीं है, लेकिन बड़े किसान और व्यावसायिक कृषि करने वाले किसान इस योजना के लिए योग्य नहीं हैं।
- जिन व्यक्तियों का किसी अन्य केंद्रीय या राज्य सरकार की नौकरी नहीं होना चाहिए।
Pm Kisan Beneficiary List चेक करें
- PM Kisan लाभार्थी सूची 2025 देखने के लिए आपको दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएँ।
- अब आपके सामने वेबसाइट का ‘मुख्य पेज’ खुल जाएगा।
- होम पेज़ पर आपको ‘लाभार्थी सूची’ का विकल्प नजर आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक नई पेज खुल जाएगा।
- जिस पेज पर आपको अपने राज्य, ज़िले, तहसील, ब्लॉक और गांव का चुनाव करना है।
- चयन करने के बाद आपको ‘Search’ विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके आगे ‘PM Kisan Beneficiary List 2025 ’ होगी, जिसमें आप अपना नाम देख सकते हैं।